Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Mahaprgya Kavita

पूज्य आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धा गीतिकाए

आचार्य श्री महाप्रज्ञ को समर्पित जिन शासन के सूर्य महान (तर्ज – म्हारो प्यारो राजस्थान...) -     साध्वी श्री डॉ. पीयूषप्रभा -       जिन शासन के सूर्य महान I ज्योति चरण में नमन करे, श्रद्धा से सकल जहान II यह बालक योगी होगा, योगी का वच सच ही निकला I माँ बालू के सह नत्थू ने, दीक्षा ली खुद को बदला I लेश्या ध्यान, श्वास प्रेक्ष से किया आत्म-संधान II कालू तुलसी के साये में, जीवन का हर पल उजला I उप्त बीज सिंचन पाकर, वट वृक्ष रूप में था उभरा I सबका हित चिंतन करना है दिया इसी पर ध्यान II पुण्य पुरुष आगमधर, श्रुतधर महाप्रज्ञ प्रज्ञा आकर I जिन-वाणी के व्याख्यायक, भिक्षु के भाष्यकार बनकर I तेरापंथ को शिखर चढ़ाया, सफल हुआ अभियान II तुलसी महाप्रज्ञ युग में, परिवर्तन की आई लहरे I तुलसी के सपनों में, महाप्रज्ञ ने अभिनव रंग भरे I सात समंदर पार, पहुंचा तुलसी वर विज्ञान II जीओ भीतर - रहो भले बाहर, यह सूत्र दिया अभिराम I क्षण-क्षण ज्ञान चेतना जागृत, खुले संघ में नव आयाम I कैसे भूले उपकारों को ? दिए विशद अवदान II आचार्य श्री ...