पुणे.01.01.12. साध्वी श्री कंचनप्रभाजी आदि ठाणा 5 एवं साध्वी श्री कुंथुश्रीजी आदि ठाणा 4 का आध्यात्मिक मिलन समारोह खडकी पुणे में नववर्ष दिनांक 01.01.12 को आयोजित हुआ. कार्यक्रम में पुणे के स्थानीय समाज के साथ साथ मुंबई, सुरत, वापी, ईचलकरंजी, जयसिंगपुर से भी बडी संख्या में श्रावक श्राविका:-) उपस्थित थे. साध्वी वृंद द्वारा मिलन गीतिका संघान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. महिला मंडल द्वारा मंगलगान प्रस्तुत किया गया. पुणे सभाध्यक्ष महेन्द्र मलरेचा ने स्वागत भाषण किया. इस अवसर पर साध्वी श्री कंचनप्रभाजी ने अपने मंगल उदबोधन् में फरमाया कि "हमारा सॊभाग्य हॆ कि मनुष्य जन्म, जॆन दर्शन एवं तेरापंथ धर्मसंघ मिला जिनके योग के बिना संवर आराधना नही हो सकती. साथ ही साथ सात्विक गर्व हॆ कि अनुशासित एवं समर्पित श्रावक समाज सेवा में तत्पर हॆ. समर्पण, विनय, सेवा के संगम का नाम ही तेरापंथ हॆ.....