Jain Shwetamber Terapanth Sabha Ichalkaranji AGM 2018-1 Jain Shwetamber Terapanth Sabha Ichalkaranji AGM 2018-2 20 मई 2018 , इचलकरंजी। तेरापंथ सभा इचलकरंजी की साधारण सभा का आयोजन आज दोपहर स्थानीय तेरापंथ भवन में किया गया। नमस्कार महामंत्रोच्चार के साथ सभा का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष श्री गौतमचंद छाजेड़ ने अध्यक्षीय वक्तव्य करते हुए कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार माना। मंत्री श्री पुष्पराज संकलेचा ने सत्र 2018-20 में हुए कार्यों का प्रगति प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश चोपड़ा ने आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सर्व संमति से पारित किया गया। अनेकों महत्वपूर्ण विषयों पर सदस्यों द्वारा प्रस्ताव रखे गए एवं सर्व संमति से कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। तत्पश्चात सर्व संमति से चयन समिति के श्री जवाहरलाल भंसाली, श्री जैसराज छाजेड़, श्री ओमप्रकाश वैदमेहता व श्री गौतमचंद छाजेड़ ने सत्र 2018-20 के अध्यक्ष पद हेतु श्री दीपचंद तलेसरा के नाम की घोषणा की। नवमनोनीत अध्यक्ष श्री दीपचंद तलेसरा ने अपने वक्तव्य में सभी के प्रति आभार मानते हुए परमपूज्य गुरुदेव को इचलकर...