Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Jaysingpur News

आचार्य तुलसी की पुण्यतिथि मनी

Career Guidance workshop for Jain students

Career Guidance workshop for Jain students to be held on 29th April at Jaysingpur. The workshop will be organised by 'Dakshin Bharat Jain Sabha' . For registration and other details, please contact Jain Yuva Helpline at 9665405555 / 9665605555. Also guidance and information about various scholarships available for students belonging to Jain community will be given. 

संघ गायक श्री कमल छाजेड द्वारा भक्ति संध्या

भक्तिमय धार्मिक भजन संध्या का आयोजन : जयसिंगपुर. २६.०१.१२. तेरापंथ युवक परिषद् - जयसिंगपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रीन सिटी द्वारा आयोजित एवं तेरापंथ समाज जयसिंगपुर , इचलकरंजी एवं सांगली के संयुक्त तत्वावधान में "भक्तिमय भजन संध्या" का आयोजन दिनांक २६ जनवरी २०१२ को मनाली गार्डन में किया गया. जिसमे संघ गायक श्री कमल  छाजेड (दिल्ली) ने अपनी सुमधुर गीतिकाओ के साथ लोगो का दिल जीत लिया.  "चैत्य पुरुष जग जाए, भिक्षु - भिक्षु म्हारी आत्मा पुकारे, कहे किशानोजी चाल चाल,  भिक्षु महे थाणे चमत्कारी जाणिया, सिरियारी  रो संत प्यारो प्यारो लागे आदि गीतिकाओ से श्रोताओ में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया.  कार्यक्रम में मुख्य  अतिथि के रूप में जयसिंगपुर नगरध्यक्षा सौ. स्वरूप पाटिल एवं श्री सा. रे. पाटिल उपस्थित थे. जयसिंगपुर, इचलकरंजी, सांगली, माधवनगर, तासगाव, कोल्हापुर आदि स्थानों से बड़ी संख्या अमे श्रावक श्राविकाए उपस्थित थे.

१४८ वा मर्यादा महोत्सव : साध्वी कुन्थु श्री जी आदि ठाना 4

१४८ वा मर्यादा महोत्सव : जयसिंगपुर. दिनांक ३०.०१.२०१२. स्थानीय तेरापंथ भवन में साध्वी कुन्थु श्री जी आदि ठाना 4 के सानिध्य में "१४८ वे मर्यादा महोत्सव" के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.   कार्यक्रम का शुभारम्भ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण गीतिका के साथ किया गया. साध्वी कुंथुश्री जी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में फ़रमाया कि - " मर्यादा एवं अनुशासन जैसे नींव के पत्थर है, जिन पर संघ कि यह सुन्दर ईमारत टिकी हुई है. आचार्य श्री भिक्षु एवं उत्तरवर्ती आचार्यो कि बेजोड़ दूरदर्शिता ने तेरापंथ को चिरायु बना दिया है." इचलकरंजी महिला मंडल की द्वारा गीतिका का संगान किया गया.  कार्यक्रम में जयसिंगपुर के साथ साथ इचलकरंजी एवं उत्तरी कर्णाटक से भी बड़ी संख्या में श्रावक श्राविका उपस्थित थे. इस अवसर पर जयसिंगपुर सभा के विनोद बरडिया, रामदेव लुनिया, इचलकरंजी सभा अध्यक्ष सोभागमल छाजेड आदि मान्यवरो ने अपने विचार रखे. संघ गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम के अंत में "जय मर्यादा - जय अनुशाशन" के नारों से पंडाल गूंज उठा. कार्यक्रम का सूत्र  सञ...