Skip to main content

Posts

Showing posts with the label SEVA

MBDD-2016 रक्तदान शिविर का आयोजन

अभातेयुप निर्देशित एवं तेयुप इचलकरंजी द्वारा आयोजित शिविर में 67 रक्त यूनिट संग्रहित इचलकरंजी, 14 फरवरी। अभातेयुप द्वारा वर्ष 2016 में "मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव - 2016 " के रूप में वर्ष पर्यंत रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत तेरापंथ युवक परिषद् इचलकरंजी द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में आज रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । इस रक्तदान शिविर हेतु मिरज सेरोलोजिकल इंस्टिट्यूट (MSI) ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम की सेवाए ली गयी। शिविर में कुल 67 रक्त यूनिट संग्रहित किए गए। प्रात: 8 बजे सभा अध्यक्ष श्री जेसराज छाजेड़, मंत्री श्री पुष्पराज संकलेचा, तेयुप अध्यक्ष श्री संजय वैदमेहता, मंत्री श्री विकास सुराणा, MBDD स्थानीय संयोजक श्री प्रवीण भंसाली, तेयुप पदाधिकारी गण, कार्यसमिति गण, सदस्य गण एवं समाज की उपस्थिति में नमस्कार महामंत्र के साथ रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। पूना से समागत  अभातेयुप प्रकाशन सहप्रभारी एवं तेयुप इचलकरंजी के शाखा प्रभारी श्री मनोज संकलेचा एवं अभातेमम की इवेंट संयोजिका पुष्पा कटारिया ने भी दोपहर में शिविर का अवलोकन किया। इस शिविर के...

साध्वीश्री मधुस्मिताजी आदि ठाणा ७ का इचलकरंजी में चातुर्मासिक प्रवेश

22 जुलाई। इचलकरंजी। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री मधुस्मिताजी आदि ठाणा 7 का इचलकरंजी तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक प्रवेश आज प्रातः करीब 9:15 बजे उल्लासमय वातावरण में साधवीवृंद की अभिवंदना में स्वागतोत्सुक श्रावक समाज के जुलुस के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में  इचलकरंजी, जयसिंगपुर, कोल्हापुर, सांगली, तासगांव, माधवनगर आदि से समागत श्रावक समाज को पाथेय प्रदान करते हुए साध्वीश्री मधुस्मिताजी ने कहा कि- साधू जंगम तीर्थ होते है। साधू की संगति से पाप कर्मो का नाश होता है। पूज्यप्रवर की आज्ञा की आराधना करते हुए आज इचलकरंजी में चातुर्मास हेतु प्रवेश हुआ इसकी हमें प्रसन्नता है। श्रावक श्राविकाएं इस अवसर का पूरा लाभ ले एवं चातुर्मास काल में धर्म-ध्यान-तप-जप आदि के द्वारा आध्यात्मिक उन्नयन की दिशा में आगे बढे।  इससे पूर्व तेरापंथ महिला मंडल की बहिनों द्वारा मंगलाचरण के साथ समारोह शुरू हुआ। तेरापंथ सभा इचल. अध्यक्ष श्री जैसराज छाजेड़, तेयुप अध्यक्ष श्री संजय वैदमेहता, मंत्री श्री विकास सुराणा, महिला मंडल अध्यक्षा सुनीता गिड़िया, मंत्री सौ. जयश्र...

साध्वीश्री मधुस्मिताजी की मजले से इचलकरंजी तक रस्ते की सेवा

नशा मुक्ति रैली का आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद्   की स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारंभ  जैन तेरापंथ समाज के युवाओ के संगठन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारम्भ १७.०९.१३ को मनाया गया. १७ सितम्बर १९६४ को इसकी स्थापना की गयी थी एवं देश भर में करीब ३२५ शाखाओं के माध्यम से यह संगठन आचार्य महाश्रमण जी के निर्देशन में समाज में सेवा, संस्कार एवं संगठन के विविध कार्य मसलन शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण शुद्धि, सर्वधर्म समभाव, आपदा के समय पीडितो को सहायता आदि विविध कार्यक्रमों में संलग्न है. स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में अभातेयुप द्वारा विविध समाजोपयोगी उपक्रम चलाए जायेंगे. इसी शृंखला में आज सभी शाखाओ द्वारा “नशा मुक्ति अभियान” चलाया गया जिसमे रैली आदि का आयोजन कर लोगो को प्रेरित कर उनसे नशा छोड़ने के संकल्प पत्र भरवाए गए. नशा मुक्ति रैली का आयोजन इचलकरंजी शाखा द्वारा प्रात: ९ बजे तेरापंथ भवन से “नशा मुक्ति रैली” निकाली गयी जो कि जनता चौक, मेन रोड, गांधी पुतला, पोस्ट ऑफिस, नाटयगृह, वैरण बाजार, वीकली मार्किट होते हुए पुन: तेरापंथ भवन पर सभा के रूप में परिणत हुई....

तेयुप द्वारा पीलिया मरीजो को नि:शुल्क सलाइन बोतल वितरण

इचलकरंजी. दिनांक २०.०६.१२. शहर में पिछले एक माह से अधिक समय से पीलिया का संक्रमण फैला हुआ है. इस विकट स्थिति से लड़ने के लिए अनेको शासकीय एवं निजी प्रयास किए जा रहे है एवं इन्ही प्रयासों के तहत तेयुप इचलकरंजी शाखा अपनी ओर से सेवा भारती इचलकरंजी संचालित डा. हेडगेवार रुग्णालय में पीलिया ग्रस्त मरीजो के लिए  सलाइन बोतल भेंट की. अस्पताल की ओर से डा. राजेश पवार ने यह बोतल स्वीकार किये. इस अवसर पर तेयुप उपाध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष द्वितीय दिनेश छाजेड, सचिव संजय मेहता, सहसचिव सुरेन्द्र छाजेड, सहसचिव द्वितीय सुरेश आंचलिया, कोषाध्यक्ष मुकेश भंसाली, संगठन सचिव प्रवीण कांकरिया, कार्यसमिति सदस्य अशोक ढलडिया, प्रकाश चोरडिया, विकास सुराना, निखिल चोपड़ा, संतोष भंसाली, महेश पटवारी, दिलीप मेहता, किशोर मंडल संयोजक शुभम छाजेड, सह संयोजक शुभम तलेसरा आदि उपस्थित थे.   

नि:शुल्क रक्त जांच शिविर : आ.महाश्रमणजी के दीक्षा दिवस उपलक्ष्य तेयुप का आयोजन

इचलकरंजी. ०६.०५.१२. आ.महाश्रमणजी के ३९ वें दीक्षा दिवस उपलक्ष्य तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा नि:शुल्क रक्त जांच शिविर आयोजित किया गया. इस शिविर में कुल ९६ लाभार्थियों की रक्त मधुमेह एवं हीमोग्लोबीन की जांच की गयी. निशा मेडिकल लेब की वैद्यकीय टीम द्वारा जांच का काम किया गया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभा सचिव पुष्पराज संकलेचा, अमृत सांसद पवन बालड, सभा पूर्व कोषाध्यक्ष नेमीचंद जोगड, आदि विशेष रूप से उपस्थित थे. तेयुप अध्यक्ष महेंद्र छाजेड, उपाध्यक्ष संजय वैद मेहता आदि ने कविता वक्तव्य आदि के माध्यम से पूज्य आचार्य महाश्रमण जी की अभिवंदना की. सञ्चालन सचिव दिनेश छाजेड ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज जैन, मुकेश भंसाली, सुरेश आंचलिया, प्रकाश चौरडिया, दिलीप मेहता, जवाहरलाल भंसाली, अशोक बाफना, मनोज सिंधवी आदि ने श्रम का नियोजन किया.