Skip to main content

संघ गायक श्री कमल छाजेड द्वारा भक्ति संध्या

भक्तिमय धार्मिक भजन संध्या का आयोजन :
जयसिंगपुर. २६.०१.१२.
तेरापंथ युवक परिषद् - जयसिंगपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रीन सिटी द्वारा आयोजित एवं तेरापंथ समाज जयसिंगपुर , इचलकरंजी एवं सांगली के संयुक्त तत्वावधान में "भक्तिमय भजन संध्या" का आयोजन दिनांक २६ जनवरी २०१२ को मनाली गार्डन में किया गया. जिसमे संघ गायक श्री कमल  छाजेड (दिल्ली) ने अपनी सुमधुर गीतिकाओ के साथ लोगो का दिल जीत लिया. 

"चैत्य पुरुष जग जाए, भिक्षु - भिक्षु म्हारी आत्मा पुकारे, कहे किशानोजी चाल चाल,  भिक्षु महे थाणे चमत्कारी जाणिया, सिरियारी  रो संत प्यारो प्यारो लागे आदि गीतिकाओ से श्रोताओ में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया. 
कार्यक्रम में मुख्य  अतिथि के रूप में जयसिंगपुर नगरध्यक्षा सौ. स्वरूप पाटिल एवं श्री सा. रे. पाटिल उपस्थित थे. जयसिंगपुर, इचलकरंजी, सांगली, माधवनगर, तासगाव, कोल्हापुर आदि स्थानों से बड़ी संख्या अमे श्रावक श्राविकाए उपस्थित थे.


Comments