Skip to main content

एक शाम भिक्षु के नाम : भिक्षु चरमोत्सव धम्म जागरण

इचलकरंजी. दि.२९.०८.१२.
तेरापंथ धर्मसंघ के आद्य प्रवर्तक आचार्य श्री भिक्षु के स्वर्गारोहण दिवस 'भिक्षु चरमोत्सव' के उपलक्ष्य स्थानीय तेरापंथ भवन में 'एक शाम भिक्षु के नाम' विशिष्ट धम्म-जागरण का आयोजन किया गया. समणी जिनप्रज्ञाजी एवं समणी सम्यक्त्वप्रज्ञाजी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय गायकों द्वारा गीतिका संगान, वीडियो द्वारा आचार्य भिक्षु जीवन झांकी एवं ज्ञानशाला के बच्चो द्वारा लघु नाटिका आदि की प्रस्तुति की गयी. साथ ही साथ आचार्य भिक्षु जीवन आधारित प्रश्नोत्तरी भी करवाई गयी. कार्यक्रम का सञ्चालन श्री दिनेश छाजेड ने किया.


Comments